टॉप न्यूज़देशयूपी

बरेली हिंसा: तौकीर रजा का करीबी नफीस और उसके बेटे को पुलिस ने दबोचा, अब तक 55 गिरफ्तार

बरेली हिंसा

Bareilly News: पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने ही तौकीर रजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. यही भीड़ को भडकाने और दंगा कराने के मुख्य साजिशकर्ता भी था. पुलिस इसस पूछताछ कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार 26 सितम्बर को I Love Muhammad विवाद को लेकर उपद्रव हो गया था. जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की थी. पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए IMC प्रमुखमौलाना तौकीर रजा समेत 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था. यही नहीं दो हजार से अधिक नामजद लोगों के खिलाफ मुदकमा भी दर्ज किया है. पुलिस ने आज तौकीर रजा के करीबी नफीस खान को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने ही तौकीर रजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. यही भीड़ को भडकाने और दंगा कराने के मुख्य साजिशकर्ता भी था. पुलिस इसस पूछताछ कर रही है.

अब तक 55 लोग गिरफ्तार

बरेली पुलिस ने ने इस मामले में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तौकीर रजा समेत 29 IMC मेम्बर भी हैं. नफीस और उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक नफीस ने ही टोकरी रजा के लेटर को फर्जी बताकर 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा था. जिसके बाद हिंसा भड़क गयी थी.  नफीस तौकीर रज़ा के बाद इम्च्का मुख्य कर्ताधर्ता है.

इसके साथ ही पुलिस ने 15 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. वहीं नफीस का मार्केट भी सील कर दिया है यहीं IMC का दफ्तर भी है.

बरेली हिंसा सोची समझी साजिश

पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 फिरकी हैं. जिसमें ये खुलासा हुआ है कि बीते एक सप्ताह से अधिक समय से बरेली में हिंसा की साजिश रची जा रही थी. हिंसा में 22 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में पेट्रोल बम, देशी तमंचे, धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं.

एसएसपी अनुराग आर्या ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. जो भी बरेली में हिंसा में दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने और पुलिस को सहयोग की अपील की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!