टॉप न्यूज़देशबिहारराजनीति

Bihar Final Voter List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस वेबसाइट पर देखें अपना नाम

Bihar Election

भारत निर्वाचन आयोग ने 30 सितंबर मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इसे आप https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपना नाम और EPIC Number एंटर करना होगा.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में राज्य निर्वाचन आयोग बिहार ने लिखा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के आलोक में दिनांक 30.09.2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. कोई भी मतदाता दिए गए लिंक https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकते हैं.

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Special Intensive Revision (SIR) – 2025 (Bihar) पर क्लिक करना है. यहां क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले स्टेट सेलेक्ट करना है. बिहार चुनने के बाद आपको EPIC नंबर एंटर करना होगा.

पटना में कितने मतदाता बढ़े या घटे?

एक बायन में कहा गया कि ECI के आदेशानुसार निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 के तहत पटना जिलान्तर्गत सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन किया गया. इसके अनुसार निर्वाचकों की कुल संख्या 48 लाख 15 हजार 294 है जो दिनांक 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में शामिल निर्वाचकों की कुल संख्या 46 लाख 51 हजार 694 से 1 लाख 63 हजार 600 अधिक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!